मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भाजपा विधायकों की मुलाकात,जनहित और स्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा

Jaipur Rajasthan

जयपुर, 7 अगस्त: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा के कई विधायकों ने मुलाकात की। इस दौरान विधायक रमेश खींची, देवी सिंह शेखावत, संदीप शर्मा, लालाराम बैरवा और हंसराज पटेल ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े जनहित और स्थानीय विकास के मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की।

मुख्यमंत्री से ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल ने भी शिष्टाचार भेंट की। इसके अलावा जगद्गुरु शंकराचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मदन मोहन झा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर बातचीत की।