“अयोध्या पर्व 2026” में सजी भारत की सांस्कृतिक विरासत की झलक,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की शिरकत

National Rajasthan

नई दिल्ली:नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में श्री अयोध्या न्यास द्वारा आयोजित “अयोध्या पर्व 2026” का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। इस अवसर पर धर्म, संस्कृति और लोक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में देशभर से आए कलाकारों, विद्वानों और संस्कृति प्रेमियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत और विविध लोक परंपराओं को जीवंत किया। आयोजन ने आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का प्रभावशाली संदेश दिया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह आयोजन का आठवां संस्करण है और यहाँ आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की शानदार झलक की सराहना की। उन्होंने कलाकारों को मिले मंच की प्रशंसा करते हुए इच्छा जताई कि भविष्य में “अयोध्या पर्व” का आयोजन राजस्थान में भी किया जाए।