सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा’ के तहत आरआईसी में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की शिरकत

Jaipur Rajasthan

जयपुर, 18 सितम्बर।
कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित ‘सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा’ के अंतर्गत गुरुवार को झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आर.आई.सी.) में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री एवं कला, साहित्य, संस्कृति तथा पुरातत्व मंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा ‘सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा’ आयोजित किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हम सभी का दायित्व है कि भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण में योगदान दें। हमें अपनी संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है ताकि वे इसकी भव्यता और गरिमा से परिचित हो सकें। ऐसी गतिविधियों में सहभागी बनकर ही हम अपनी गौरवशाली विरासत को सुरक्षित रख सकते हैं।”

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ सांसद मंजू शर्मा, प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ तथा अतिरिक्त महानिदेशक, जवाहर कला केंद्र अलका मीणा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति के साथ पारंपरिक कथक नृत्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। जयपुर कथक केंद्र द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध गीत “पधारो म्हारे देश” पर कथक नृत्य से हुई। कलाकारों ने बेहतरीन फुटवर्क और आंगिक अभिनय के माध्यम से दर्शकों को अभिभूत कर दिया