मदन दिलावर का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण,भोजन की गुणवत्ता पर दिए निर्देश

Jaipur Rajasthan

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को जयपुर के मुहाना स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विशेषाधिकारी सतीश गुप्ता और जिला शिक्षा अधिकारी सुनील सिंघल मौजूद रहे।

मंत्री ने छात्रावास का निरीक्षण कर वहां रह रही छात्राओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि उन्हें समय पर सभी सुविधाएं मिल रही हैं। दिलावर ने भोजनालय का निरीक्षण कर अल्पाहार की गुणवत्ता की जांच की और निर्देश दिए कि एक साथ महीने भर का आटा स्टॉक न किया जाए, बल्कि 15-15 दिन के हिसाब से खरीदा जाए ताकि खराब न हो।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल अनिता और छात्रावास वार्डन मुकुल यादव भी मौजूद रहीं।