आज का राशिफल शनिवार,3 मई 2025
मेष(Aries) आज का दिन रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है और सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। लेकिन कोई पारिवारिक वाद विवाद आपके लिए सिर दर्द बन सकता है, जिसे आप बैठकर दूर करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को अटकाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हें अपनी बुद्धि से आसानी से मात दे सकते हैं।
वृष(Taurus) आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई इंवेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करें।
मिथुन(Gemini) आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। व्यापार में आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ देगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। आपको किसी संपत्ति के चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपको कामयाबी हासिल होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
कर्क(Cancer) आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों मे अच्छी सफलता मिलेगी। शीघ्रगामी में वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। दोस्तों से आपको एक नई पहचान मिलेगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, लेकिन आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं, जिसमें पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। आपको किसी पुराने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा।
सिंह(Leo) भावुकता में वृद्धि होगी।पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।
कन्या(Virgo) सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।रिश्तो में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करवा दें।
तुला(Libra) सुखद समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।
वृश्चिक(Scorpio) स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में बिना वजह किसी से झगड़ा ना करें। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु(Sagittarius) रिश्तों में निकटता आएगी। कर्मक्षेत्र में व्यवधान होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मन अशांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।
मकर(Capricorn) आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ(Aquarius) रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पत्नी से संबंध ठीक रहेंगे। घायल कुत्तों का उपचार करें। शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।
मीन(Pisces) संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मौसम संबंधी बीमारियों का ध्यान रखें अतः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। गोवंश की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

