4 मार्च 1961 के बाद पहली बार होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ा है। किसी भी अव्यवस्था या हुड़दंग से बचने के लिए यूपी पुलिस हाई अलर्ट पर है। मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात, ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
शाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस के दौरान कुछ युवाओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। जुलूस शांतिपूर्वक निकल गया।
संभल में फ्लैग मार्च किया गया और स्थिति सामान्य बताई गई। अलीगढ़ में पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया, संवेदनशील इलाकों में सादी वर्दी में भी जवानों की तैनाती की गई।
कानपुर, वाराणसी, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में पुलिस ने मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
18 जिलों में जुमे की नमाज का समय बदला गया, जो अब 2 बजे से शुरू हुई। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी शांति बनाए रखने की अपील की है।

