सीएम भजनलाल शर्मा ने जनता संग खेली होली,दी शुभकामनाएं

Jaipur Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को अपने सरकारी निवास पर होली का उत्सव धूमधाम से मनाया। उन्होंने गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

सीएम ने कहा कि होली सौहार्द, भाईचारे और एकता का पर्व है और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लेने का अवसर देता है।

कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और अबीर-गुलाल उड़ाकर उत्सव का आनंद लिया। चंग की थाप और पारंपरिक गीतों से माहौल उल्लासपूर्ण हो गया।