पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज,नौसेना ने अरब सागर में फायरिंग ड्रिल की

Front-Page National

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों द्वारा 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद घाटी में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों में सुरक्षाबलों ने 10 आतंकियों के घरों को विस्फोट से ध्वस्त कर दिया है।

कुपवाड़ा जिले के कंडी खास इलाके में अज्ञात हमलावर ने 45 वर्षीय सोशल एक्टिविस्ट गुलाम रसूल मगरे की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

इसी बीच, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एंटी-शिप फायरिंग ड्रिल्स कीं। नौसेना ने बताया कि इन अभियानों में दागी गई मिसाइलों ने बेहद लंबी दूरी पर सटीक निशाना साधा और वह समुद्री सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं, पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन शनिवार और रविवार की दरमियानी रात नियंत्रण रेखा (LoC) के टूटमारी गली और रामपुर सेक्टर पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।