‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी,देश को न्याय का भरोसा दिलाया

Front-Page National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा कि इस हमले से देशवासियों का खून खौल रहा है और दोषियों को कठोर सजा दी जाएगी। मोदी ने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति लौट रही थी, निर्माण कार्य तेजी से हो रहे थे, पर्यटन और लोकतंत्र मजबूत हो रहे थे, लेकिन देश के दुश्मनों को यह विकास रास नहीं आया।

कार्यक्रम में मोदी ने भारत के वैश्विक स्पेस पावर बनने का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत ने एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च कर रिकॉर्ड बनाया और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश बना।

‘मन की बात’ के 6 प्रमुख बिंदु:

  • पूर्व ISRO प्रमुख को श्रद्धांजलि: डॉ. कस्तूरीरंगन के योगदान को याद किया, जिन्होंने कई महत्वपूर्ण उपग्रहों का नेतृत्व किया।
  • भारत के युवाओं की उपलब्धियों की सराहना: मोदी ने कहा कि आज भारत के युवा दुनिया का नजरिया बदल रहे हैं और साइंस-इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
  • स्पेस सेक्टर में निजी कंपनियों की भागीदारी: प्रधानमंत्री ने बताया कि अब देश में 350 से अधिक स्पेस स्टार्टअप सक्रिय हैं।
  • ऑपरेशन ब्रह्मा: म्यांमार में भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा चलाया।
  • अफ्रीका के बच्चों का इलाज: भारत में प्रवासी भारतीयों ने इथोपिया के बीमार बच्चों के इलाज के लिए मदद पहुंचाई।
  • ‘सचेत’ ऐप: प्राकृतिक आपदाओं में मदद के लिए मोबाइल ऐप ‘सचेत’ को बढ़ावा देने की अपील की।

‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं, 29 बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होता है। इसकी शुरुआत अक्टूबर 2014 में हुई थी और अब यह हर महीने लाखों लोगों तक पहुँचता है।

पिछले एपिसोड्स में क्या रहा खास?

  • 120वें एपिसोड में पानी बचाने पर जोर।
  • 119वें एपिसोड में क्रिकेट और स्पेस सेक्टर में भारत की उपलब्धियों पर चर्चा।
  • 118वें एपिसोड में महाकुंभ और सामाजिक समरसता का उल्लेख।