जयपुर के शास्त्री नगर स्थित होटल लिव इन में रविवार को अग्रवाल समाज शास्त्री नगर और जयपुर अग्रवाल वूमेन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा भाजपा के नवनियुक्त जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से विधायक गोपाल शर्मा रहे।
कार्यक्रम की जानकारी समाज के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री श्याम सुंदर अग्रवाल खंडेल ने दी। वहीं, वूमेन ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष रीमा गर्ग और महामंत्री अनीता पोद्दार ने बताया कि इस अवसर पर समाज के नवमनोनीत मानसरोवर मंडल अध्यक्ष विपिन सिंगल, विद्याधर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल और सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल का भी अभिनंदन किया गया।
इसके साथ ही सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडल अध्यक्ष — इन्दू

