अमित शाह ने अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में बच्चों को बांटी किताबें,कहा—‘पुस्तकें व्यक्तित्व निर्माण का प्रमुख आधार’

Front-Page National

अहमदाबाद में आयोजित ‘अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला’ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं और मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। पुस्तक मेला AMC और नेशनल बुक ट्रस्ट के संयुक्त आयोजन के रूप में आयोजित किया गया है।

अमित शाह ने अपने ‘X’ पोस्ट में कहा कि किताबें केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि साहित्यिक कार्यक्रमों, लोकगीत, काव्य-पाठ और स्टार्ट-अप फोरम से सुसज्जित यह मेला बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की आदत को बढ़ावा देगा और उनकी बौद्धिक क्षमता को समृद्ध करेगा।

मेले का उद्देश्य नई पीढ़ी में पढ़ने की संस्कृति, रचनात्मकता और कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे ज्ञान और नवाचार के नए अवसरों से जुड़ सकें।