गुवाहाटी : अरुणाचल प्रदेश भाजपा इकाई द्वारा गुवाहाटी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गुवाहाटी के मेफेयर स्प्रिंगवैली रिसॉर्ट में आयोजीत किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मंत्री अशोक सिंघल, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री चौना मीन जी के साथ-साथ सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, आरएसएस महासचिव बी एल संतोष, बीजेपी प्रवक्ता और सांसद संभित पात्रा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मेफेयर स्प्रिंगवैली रिसॉर्ट और सत्यम ग्रुप के सीएमडी रतन शर्मा ने सभी का स्वागत किया और मेफेयर स्प्रिंगवैली रिसॉर्ट को विजिट करवाया । अरुणाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और केन्द्रीय मंत्रियों ने वर्तमान में असम के विकास और प्रगति की सराहना की और उन सभी ने पर्यटन के क्षेत्र में मेफेयर गुवाहाटी की अग्रणी भूमिका और पूर्वोत्तर क्षेत्र में गंतव्य शादियों के मानक स्थापित करने की सराहना की। गौरतलब है कि रतन शर्मा प्रवासी राजस्थानी हैं और वर्तमान में राजस्थान फाउंडेशन (असम चैप्टर) के चेयरमैन हैं।


