बिहार को 13,000 करोड़ की सौगात,गयाजी से PM मोदी ने कांग्रेस-RJD पर साधा निशाना

Front-Page National Politics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी कैंपस में दिए अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने राज्य में पिछली सरकारों पर हमला बोला, केंद्र की उपलब्धियां गिनाईं और आतंकवाद व घुसपैठ पर कड़ा रुख जताया।

PM मोदी ने कहा, “हम घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे। इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे। कांग्रेस और RJD घुसपैठियों के साथ खड़े हैं।”

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि “पहले जेल में बैठकर लोग फाइलों पर साइन करते थे। हमने ऐसा कानून बनाया है जिसके तहत प्रधानमंत्री भी कानून से ऊपर नहीं है। गिरफ्तारी होते ही पद स्वतः खत्म हो जाएगा।”

बिहार के अतीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “एक समय ऐसा था जब शाम के बाद यहां निकलना मुश्किल होता था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार। इन लोगों ने बिहार की पीढ़ियों को पलायन के लिए मजबूर किया।”

प्रधानमंत्री मोदी गयाजी से बेगूसराय रवाना हुए, जहां वे गंगा नदी पर बने छह-लेन औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन करेंगे।