‘हर घर तिरंगा’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ को लेकर भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला,सीएम आवास पर जिला अध्यक्षों की बैठक

Jaipur Rajasthan

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने ‘हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा’ और ‘भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला के दौरान इन अभियानों की रूपरेखा, आयोजन की रणनीति और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के राजस्थान प्रभारी वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

इधर, मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

भाजपा का कहना है कि दोनों अभियानों का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।