जयपुर में सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने झुंझुनूं से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कंट्रोल रूम पर धमकी का फोन आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर सर्च किया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इससे पहले भी सीएमओ, एयरपोर्ट, स्कूल, मेट्रो स्टेशन, कोर्ट और स्टेडियम को उड़ाने की कई धमकियां मिल चुकी हैं, जो सभी फर्जी निकलीं।

