पहलगाम हमले के तीनों आतंकियों को मार गिराया गया:अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर की बैसरन घाटी में 26 पर्यटकों की हत्या में शामिल तीनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत की गई। गृह मंत्री ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सुलेमान, फैजल […]

Read More

देवघर में बस और ट्रक की टक्कर में 5 कांवड़ियों की मौत,23 घायल

झारखंड के देवघर ज़िले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा देवघर के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया चौक के पास नावापुरा गांव में सुबह करीब 5 बजे हुआ। पुलिस के […]

Read More

कोटा-बूंदी की स्वास्थ्य परियोजनाओं पर दिल्ली में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक,बजट में स्वीकृत सभी योजनाएं समय पर पूरी हों—बिरला

कोटा, 28 जुलाई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोटा-बून्दी संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जन अपेक्षाओं के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और बेहतर हों, यही हमारा संकल्प है, इसलिए हर स्तर पर ठोस और त्वरित कार्रवाई जरूरी […]

Read More

मोहन भागवत:”कट्टर हिंदू होने का मतलब दूसरों का विरोध नहीं,बल्कि सबको अपनाना है”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि कट्टर हिंदू होने का अर्थ यह नहीं है कि दूसरे धर्मों का विरोध किया जाए, बल्कि इसका असली अर्थ है – सभी को अपनाना। कोच्चि में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन ‘ज्ञान सभा’ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म मूलतः समावेशी है […]

Read More

लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर गरमाई बहस,जयशंकर ने खारिज किया ट्रम्प का सीजफायर दावा, शाह और ओवैसी के तीखे तंज

सोमवार को लोकसभा में दोपहर 2:05 बजे से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मार गिराया और “हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर का बदला […]

Read More

श्रीनगर में ऑपरेशन महादेव:पहलगाम हमले के आरोपी हाशिम मूसा समेत तीन पाकिस्तानी आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित हरवान इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ दाचीगाम नेशनल पार्क के पास हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले के मुख्य आरोपी हाशिम मूसा को भी ढेर कर दिया। सेना के मुताबिक, मारे गए अन्य दो आतंकियों की पहचान जिबरान […]

Read More

श्रीनगर में सेना का ऑपरेशन महादेव:तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर,अमेरिकी हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित लिडवास इलाके में सोमवार को भारतीय सेना ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। सेना की चिनार कॉर्प्स ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत की गई। सेना के मुताबिक, मारे गए आतंकियों के पास से अमेरिकी निर्मित M4 कार्बाइन, एक AK-47 […]

Read More

बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़,करंट से दो श्रद्धालुओं की मौत,29 घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर भारी भीड़ के बीच अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा रविवार देर रात करीब 2:30 बजे […]

Read More

‘सेना ने सिंदूर का बदला लिया,22 मिनट में 100 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया’—संसद में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

सोमवार को संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर हुई चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके घर में घुसकर मारा। उन्होंने कहा, “सेना ने हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर का बदला लिया। यह सिंदूर की लाली, शौर्य की कहानी है।” रक्षा […]

Read More

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़,6 श्रद्धालुओं की मौत,29 घायल

रविवार सुबह उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 9:15 बजे उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर की ओर सीढ़ियों से चढ़ाई कर रहे थे। मंदिर शिवालिक पहाड़ियों […]

Read More