आईपीएल 2025 के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 83 रन से हराकर टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ किया।
रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 230 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे ने 52 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 57 रन बनाए। ओपनर आयुष म्हात्रे ने 34 और उर्विल पटेल ने 37 रन जोड़े। रवींद्र जडेजा 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए।
231 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 18.3 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। ओपनर साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि अरशद खान ने 20 रन का योगदान दिया। चेन्नई की ओर से नूर अहमद और अंशुल कम्बोज ने तीन-तीन विकेट झटके, वहीं रवींद्र जडेजा को दो सफलताएं मिलीं।
चेन्नई के गेंदबाज़ों के दमदार प्रदर्शन ने टीम को एक शानदार जीत दिलाई और गुजरात के लिए प्लेऑफ की राह और मुश्किल कर दी।

