मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी के स्वास्थ्य की जानी कुशलक्षेम

Jaipur Rajasthan

जयपुर, 29 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी मौजूद रहे।

इंद्रा देवी को तबीयत बिगड़ने पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल में भर्ती चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी ली और निर्देश दिए कि इंद्रा देवी को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने इसी दौरान कजाकिस्तान से एयरलिफ्ट कर लाए गए एमबीबीएस छात्र राहुल घोसलिया की भी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने डॉक्टरों से राहुल के उपचार की जानकारी लेते हुए उसके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। राहुल हाल ही में कजाकिस्तान से गंभीर स्थिति में जयपुर लाया गया था और फिलहाल एसएमएस अस्पताल में भर्ती है।