प्रवासी राजस्थानी दिवस से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तैयारियों में व्यस्त,उद्योगपतियों और प्रवासियों से लगातार मुलाकात

Jaipur Rajasthan

प्रवासी राजस्थानी दिवस से एक दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरे दिन तैयारियों में व्यस्त रहे। कुम्हेर से लौटते ही उन्होंने सबसे पहले खान विभाग की समीक्षा बैठक की और उसके बाद विदेश व देशभर से आए प्रवासी राजस्थानियों तथा शीर्ष उद्योगपतियों से मुलाकातों का सिलसिला जारी रखा।

मुख्यमंत्री ने कई समूहों के साथ वन-टू-वन बातचीत की, जिसमें निवेश, उद्योग और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम दिनभर मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर नज़र रखते रहे और देर रात तक तैयारियों में जुटे रहे।

कल आयोजित होने जा रहे प्रवासी राजस्थानी दिवस को लेकर जयपुर शहर को दीपावली जैसी सजावट से सजाया गया है। राज्य सरकार ने दुनिया भर से आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं, जिससे पूरे शहर में उत्सवी माहौल दिखाई दे रहा है।