मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया श्री खोले के हनुमानजी अन्नकूट महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

Jaipur Rajasthan

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर नरवर आश्रम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री खोले के हनुमानजी के 65वें लक्खी अन्नकूट महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री को पोस्टर भेंट कर महोत्सव में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने मंदिर में उपस्थित होकर अन्नकूट महोत्सव में भाग लेने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के उपाध्यक्ष लेखराज शर्मा ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि प्रचार मंत्री द्वारका दास सोढाणी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। संगठन मंत्री सुरेश चौधरी ने श्री हनुमानजी का चित्र भेंट किया।

इस मौके पर ट्रस्टी और कार्यकारिणी सदस्य सरयू शर्मा सहित समिति के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।