कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी मीट में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,करेंगे उद्योग जगत से संवाद

National Rajasthan

कोलकाता। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 28 अक्टूबर को कोलकाता में आयोजित प्रवासी राजस्थानी मीट में शिरकत करेंगे और प्रवासी राजस्थानियों तथा उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम आगामी 10 दिसंबर को जयपुर में होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री शर्मा इस अवसर पर राजस्थान फाउंडेशन की कॉफी टेबल बुक का विमोचन करेंगे। उनके साथ शहरी विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री मीट के बाद विभिन्न सेक्टोरल बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिनमें माइंस, मिनरल्स और स्टील, टेक्सटाइल एंड होसिएरी, केमिकल्स, आईटी एंड आईटीईएस तथा शेखावाटी हवेली सेक्टर से जुड़े उद्योगपतियों के साथ चर्चाएं होंगी। इन बैठकों का उद्देश्य राजस्थान में निवेश और औद्योगिक विकास को नई दिशा देना है।