जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में किए गए वादे के अनुरूप जीएसटी के 12% और 28% स्लैब को समाप्त कर केवल 5% और 18% की दर लागू करने का निर्णय कर व्यवस्था को और अधिक सरल और पारदर्शी बनाएगा।
सीएम शर्मा ने इसे आमजन, किसानों, एमएसएमई उद्योगों, मध्यम वर्गीय परिवारों, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ी राहत करार दिया। उनके अनुसार, इस बदलाव से उपभोक्ताओं पर कर का बोझ कम होगा, छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और निवेश व व्यापार को नई दिशा प्राप्त होगी।

