जयपुर जिला परिषद के सभी 57 वार्डों में कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, 29 सीटों पर महिलाओं को टिकट

Jaipur Rajasthan

जयपुर: राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद के सभी 57 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इनमें 29 वार्डों में महिलाओं को टिकट दिया है। इसके अलावा चौमूं और गोविंदगढ़ पंचायत समितियों के सभी वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। कांग्रेस ने जोबनेर पंचायत समिति के 19 और झोटवाड़ा पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। इसी के तहत आरक्षित वार्डों में महिला उम्मीदवारों को टिकट देना अनिवार्य है।

मोहन डागर, नीमा वर्मा और यशवीर सूरा को टिकट

कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद के वार्ड 12 से पूर्व उप जिला प्रमुख मोहन डागर को उम्मीदवार बनाया है। डागर पीसीसी सदस्य हैं और युवा कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

वहीं, एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव नीमा वर्मा को वार्ड 42 से टिकट दिया गया है। पार्टी ने उन्हें युवा यानी जेनजी चेहरे के तौर पर मैदान में उतारा है। युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यशवीर सूरा को वार्ड 28 से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने निकाय चुनावों की तर्ज पर पंचायत चुनावों में भी युवा चेहरों को प्राथमिकता देने की बात कही है। उदयपुर घोषणा पत्र में पार्टी ने 50 साल से कम उम्र के लोगों को आधे टिकट देने का वादा किया था।

चौमूं और गोविंदगढ़ में सभी वार्डों पर उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस ने चौमूं पंचायत समिति के 25 और गोविंदगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डों के लिए सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अंजू यादव को चौमूं के वार्ड 10 से टिकट दिया गया है।

चौमूं पंचायत समिति के उम्मीदवार

वार्डउम्मीदवारआरक्षित वर्ग
1ममता जाटअनारक्षित महिला
2किरण देवीएससी महिला
3पुरणमलअनारक्षित ओपन
4छितरमल मीणाअनारक्षित ओपन
5राजेंद्र यादवओबीसी ओपन
6रामकिशोर रैगरएससी ओपन
7शंकर लाल यादवअनारक्षित ओपन
8महिमा देवीअनारक्षित महिला
9सुशीला देवीओबीसी महिला
10सुनील सैनीओबीसी ओपन
11निरमा देवीअनारक्षित महिला
12निम्बू देवीओबीसी महिला
13पप्पूरामओबीसी ओपन
14बबली देवीअनारक्षित महिला
15चंदा देवीअनारक्षित महिला
16गोपाल लाल मीणाएससी ओपन
17रोशन लाल सैनीअनारक्षित ओपन
18रेखा जाजोरियाएससी महिला
19गोपालअनारक्षित ओपन
20राजेंद्रअनारक्षित ओपन
21पिन्टू देवीअनारक्षित महिला
22संतोष कुमार सैनीअनारक्षित ओपन
23किरण कंवरअनारक्षित महिला
24मुक्ति लाल सांकरियाएससी ओपन
25लाली देवीअनारक्षित महिला

गोविंदगढ़ पंचायत समिति के उम्मीदवार

वार्डउम्मीदवारआरक्षित वर्ग
1किरण देवीअनारक्षित महिला
2राजेश देवीअनारक्षित महिला
3प्रभुदयालअनारक्षित ओपन
4सुशीला कुमारीअनारक्षित महिला
5विकास कुमार पिंगोलियाएससी ओपन
6सुरेंद्र कुमार मीणाएसटी ओपन
7माणक चंद यादवओबीसी ओपन
8जयप्रकाश देवंदाओबीसी ओपन
9विमला देवी कुमावतअनारक्षित महिला
10सुमन यादवअनारक्षित ओपन
11सायर चंद बुनकरअनारक्षित ओपन
12गीता देवीअनारक्षित महिला
13शमीना बानोओबीसी महिला
14मोहन लालअनारक्षित ओपन
15नीलम देवीअनारक्षित महिला
16बाबूलाल चौपड़ाअनारक्षित ओपन
17सुमन देवीअनारक्षित महिला
18राजेंद्र प्रसाद नागरएससी ओपन
19सुनीता देवीएससी महिला

जोबनेर पंचायत समिति के 19 वार्डों की सूची

कांग्रेस ने जोबनेर पंचायत समिति के सभी 19 वार्डों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

वार्डउम्मीदवार
1संतोष यादव / मुकेश यादव
2ममता / राजेंद्र सुंडा
3कमला देवी / रामदयाल कुमावत
4अंजू चौधरी / शंकर जाखड़
5मनीषा / मुकेश बरड़वाल
6माली देवी / बनवारी लाल कुमावत
7कमलेश कुमावत
8मूलचंद जाजोरिया
9मनीषा, दिनेश निठारवाल की पुत्री
10जगन प्रसाद वर्मा
11शारदा सेपट / राजकुमार
12वीरेन्द्र कुमावत
13नन्दा लाल घासल
14छीतरमल जीतरवाल
15कमला / कैलाश
16सुनीता चौहान / कालूराम
17मुकेश यादव
18ममता / विनय कुमार
19पवन मीणा

झोटवाड़ा पंचायत समिति के 15 वार्डों में प्रत्याशी घोषित

झोटवाड़ा पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए भी कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

वार्डउम्मीदवार
1मोतीलाल गोदारा
2रामेश्वरी देवी / दलाराम यादव
3ईश्वर हरितवाल
4घनश्याम यादव
5धन्वन्ती देवी / मांगीलाल यादव
6बिदाम देवी / कजोड़ फंगाल
7मोनिका / प्रमोद बुरी
8मदन बुरी
9रेखा देवी / संजय
10ममता देवी / लालचंद दादरवाल
11आशा देवी / हरीश पिपलोदा
12मंजू देवी / मांगीलाल शर्मा
13रिंकू देवन्दा
14लोकेश कुमार मीणा
15मुकेश बालोटिया

कांग्रेस की इन घोषणाओं के साथ जयपुर जिले की जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों के लिए पार्टी की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया आगे बढ़ी है। जिला परिषद के सभी 57 वार्डों के साथ चौमूं, गोविंदगढ़, जोबनेर और झोटवाड़ा पंचायत समितियों के लिए प्रत्याशियों के नाम सामने आने से स्थानीय चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हुई है।