प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के बीच बातचीत,पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

Front-Page International National

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय ऊर्जा ढांचे पर हो रहे हमलों की निंदा दोहराई और समुद्री मार्गों की सुरक्षा तथा निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि शिपिंग लाइनों को सुरक्षित और खुला रखना जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए मोहम्मद बिन सलमान के निरंतर सहयोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया।