न्यूयॉर्क में 79वें स्वतंत्रता दिवस परेड में राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की भव्य भागीदारी

International National

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राना) न्यूयॉर्क ने 79वें स्वतंत्रता दिवस परेड में भव्य रूप से भाग लिया। यह परेड फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (FIA – NY, NJ, CT, NE) द्वारा आयोजित की जाती है और इसे भारत के बाहर विश्व की सबसे बड़ी इंडिया डे परेड माना जाता है। इस वर्ष FIA की यह 43वीं परेड थी।

राना की झांकी मे राना अध्यक्ष प्रेम भंडारी, संस्थापक सदस्य के.के. मेहता, राजेश साहा पूर्व अध्यक्ष हरिदास कोटेवाला, उपाध्यक्ष डॉ. शरद कोठारी, सचिव रवि जरगढ़, कोषाध्यक्ष नीलम मोदी डॉ राज मोदी इनके साथ BRUHUD for Seniors के अध्यक्ष अजय पटेल, संयुक्त सचिव राज गर्ग, जे.के. लड्डा, जयपुर फुट यूएसए के कोषाध्यक्ष हरीश ठाक्कर, आशीष पारिख और कई अन्य सदस्य शामिल हुए।

राना की झांकी को राजस्थान पर्यटन वर्ष 2025 के पोस्टरों से सजाया गया, जिनमें जोधपुर का मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, जयपुर का हवा महल और अन्य पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया। दूसरी ओर जयपुर फुट यूएसए (BMVSS) की सेवाओं को दर्शाने वाला पोस्टर लगाया गया, जबकि तीसरा पोस्टर न्यूयॉर्क सिटी मेयर द्वारा 6 अगस्त को “राना डे” घोषित करने की ऐतिहासिक घोषणा को प्रदर्शित कर रहा था।

हर वर्ष की तरह, इस बार भी FIA परेड में दो लाख से अधिक लोग शामिल हुए, जिससे यह आयोजन भारत के बाहर भारत का भव्यतम उत्सव बन गया।

यह उल्लेखनीय है कि जूनपीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवदेशानंद गिरी जी महाराज पिछले वर्ष मुख्य अतिथि तथा प्रेम भंडारी 2022 में FIA इंडिया डे परेड के मुख्य अतिथि एवं संयोजक रह चुके हैं।