ओम बन्ना नवयुवक मंडल की पंचम विशाल भजन संध्या में पहुँची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,कहा – धार्मिक आयोजनों से जुड़ें युवा”

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-नया खेड़ा विधाधर नगर में ओम बन्ना नवयुवक मंडल की ओर से आज पंचम विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुँचने पर आयोजकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

दिया कुमारी ने विधिवत पूजा-अर्चना की और कार्यक्रम की सफलता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, “धार्मिक आयोजनों से जहां समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत होती है, वहीं नई पीढ़ी को भी संस्कारों से जोड़ने का यह एक सशक्त माध्यम है।”

उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन एक अच्छी परंपरा को आगे बढ़ाते हैं और यह देखकर प्रसन्नता होती है कि युवा इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में संदीप सिंह पचलंगी आयोजक ,मोनू पंडित संरक्षक, रविंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,माल सिंह शेखावत,जयंत कुमावत, पार्षद, माताएं बहिन, पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।