उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कलेक्ट्रेट में की अधिकारियों के साथ बैठक,विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Rajasthan Rajasthan-Others Udaipur

उदयपुर।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग , पर्यटन, महिला एवं बाल विकास
अधिकारियों की बैठक लेकर बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही विभागों की योजनाओं और प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गति लाने के साथ-साथ जनहित की योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में सुधार की संभावनाओं पर भी चर्चा की और महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े मुद्दों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मीटिंग में जिला कलक्टर नमित मेहता एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहें ।