जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विद्याधर नगर स्थित परशुराम सर्किल में आयोजित महाआरती एवं छप्पन भोग कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर उन्नति की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे, जहां भक्ति और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वातावरण देखने को मिला। उपमुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर इसे अत्यंत सुखद अनुभव बताया।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी की कृपा से समाज में सद्भाव, शांति और समृद्धि बनी रहे। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आरती में भाग लिया।

