उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन,महिला सम्मेलन में समान अवसर सुनिश्चित करने का दिया संदेश

Jaipur Rajasthan


जयपुर, 4 अक्टूबर। वैशाली नगर स्थित स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। सम्मेलन से पूर्व उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन से की और संस्कृति दर्शन प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

अपने संबोधन में दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने बेटा-बेटी में भेदभाव खत्म करने और महिलाओं को समान अवसर देने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तभी समाज और राष्ट्र का समुचित विकास संभव है।” इस अवसर पर प्रकट ब्रह्मस्वरूप परम पूज्य महंत स्वामी महाराज का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जस्टिस श्रीमती अभिलाषा कुमारी भी उपस्थित रहीं।