जयपुर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 28 सितंबर को मुंबई में होने वाली साधारण सभा (AGM) में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की ओर से प्रतिनिधित्व की ज़िम्मेदारी इस बार भी RCA की एडहॉक कमेटी के वरिष्ठतम सदस्य धनंजय सिंह खींवसर को सौंपी गई है। इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष और आईपीएल चेयरमैन सहित कई महत्वपूर्ण पदों के चुनाव होंगे।
धनंजय सिंह खींवसर पहले भी राजस्थान की ओर से AGM में शामिल होकर राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जनवरी में हुए सचिव और कोषाध्यक्ष चुनावों में भी उन्होंने मतदान किया था। उनकी पारदर्शी कार्यशैली और खिलाड़ियों के हित में लिए गए निर्णयों के चलते वे लगातार राजस्थान क्रिकेट का भरोसेमंद चेहरा बने हुए हैं।
धनंजय सिंह खींवसर को मार्च 2024 से जब से एडहॉक बनाई गई है तब से निरन्तर सदस्य के रूप में जिम्मेदारी मिल रही है सरकार द्वारा उनपर विश्वास दिखाते हुए निरंतर कई बार रिपीट किया गया है।
क्रिकेट प्रशासन में उनकी सक्रियता और RCA एडहॉक कमेटी में वरिष्ठता के आधार पर उन्हें एक बार फिर यह ज़िम्मेदारी मिली है। आगामी एजीएम में राजस्थान क्रिकेट के भविष्य, संगठनात्मक सुधारों और संरचनात्मक मजबूती जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में नई उम्मीद और उत्साह का वातावरण है।

