राजधानी जयपुर में सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष को लेकर संगठन प्रमुख की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर “आउट सूची” विवाद के बाद से ही मतभेद गहराए हुए हैं। इसी वजह से संगठन प्रमुख ने हाल ही में हुए दो बड़े आयोजनों — बिड़ला सभागार में तिरंगा अभियान कार्यक्रम और बड़ी चौपड़ पर स्वतंत्रता दिवस समारोह — में शिरकत नहीं की।
गौरतलब है कि यह पहली बार है जब पार्टी प्रमुख स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम से दूर रहे, जबकि कुछ देर बाद ही परकोटे में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को प्रदेश नेतृत्व की गंभीर नाराजगी का संकेत माना जा रहा है।

