शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने की स्वामी अवधेशनंद गिरी जी महाराज सें भेट

Jaipur Rajasthan

जयपुर! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज जयपुर पधारे जूना अखाडा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज सें भेट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया!
निजी प्रवास पर जयपुर पधारे स्वामी अवधेशानंद जी महाराज सें मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश सें जुड़े विभिन्न विषयो पर चर्चा की! लगभग आधा घंटा चली वार्ता मे स्वामी महाराज ने मंत्री जी को स्वयं द्वारा रचित धर्म साहित्य की पुस्तके भी भेट की!

उल्लेखनिय है कि मंत्री मदन दिलावर की स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के प्रति गहरी आस्था हैं! स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज-हिंदू आध्यात्मिक गुरु, संत, लेखक और दार्शनिक हैं। स्वामी अवधेशानंद गिरि जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर हैं,उन्हें जूना अखाड़े का प्रथम पुरुष मान जाता है। जूना अखाड़ा भारत में नागा साधुओं का बहुत पुराना और बड़ा समूह है। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने लगभग दस लाख नागा साधुओं को दीक्षा दी है और वे उनके पहले गुरु हैं। इनका आश्रम कनखल, ऋषिकेश में है। स्वामी अवधेशानंद गिरि हिंदू धर्म आचार्य सभा के अध्यक्ष हैं और वर्ल्ड काउंसिल ऑफ रिलीजियस लीडर्स के बोर्ड मेंबर भी हैं।