कोटा में दिवाली के अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी के दो वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
सुबह 9 बजे दिलावर ने वार्ड नंबर 53 के कृष्ण नगर क्षेत्र से संपर्क अभियान की शुरुआत की। हरि ओम नगर बस्ती से होते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों को ‘राम-राम’ कहकर दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। लोगों ने भी अपने विधायक और मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद रेखा यादव, वार्ड 52 की पार्षद भगवती महावर, भाजपा प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ प्रमुख सियाराम वैष्णव, गणेश नगर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र नागर, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुनीत राठौर, और भाजपा नेता प्रहलाद गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शाम को मंत्री दिलावर ने वार्ड 52 के सब्जी मंडी, लोहारिया बस्ती और वीर सावरकर नगर में भी क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर दीपावली की ‘राम-राम’ की और सभी को खुशहाली व समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।

