हरमाड़ा हादसे पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की समीक्षा बैठक — सड़क सुरक्षा के सुदृढ़ उपायों के निर्देश

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-हरमाड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने दुर्घटना की विस्तृत समीक्षा करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

दिया कुमारी ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और इससे हुई जनहानि की पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। उन्होंने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा के सुदृढ़ उपायों और आपातकालीन राहत व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे। उन्होंने दुर्घटना में प्रभावित सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

दिया कुमारी ने कहा — “जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएँ दोबारा न हों।”