महाकुंभ में फिर लगी आग,कई पंडाल जलकर खाक

Front-Page Maha Kumbh Prayagraj 2025 National

प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। शंकराचार्य मार्ग के सेक्टर-18 में आग ने कई पंडालों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। प्रशासन ने इलाके को घेरकर भीड़ हटाने के निर्देश दिए

कोई जनहानि नहीं, जांच जारी

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इससे पहले 19 जनवरी को भी मेले में आग लगी थी, जिसमें गीता प्रेस के 180 कॉटेज जल गए थे

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़, प्रशासन अलर्ट

महाकुंभ का आज 26वां दिन है और संगम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। शनिवार और रविवार को भीड़ और बढ़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है।

  • संगम क्षेत्र में भीड़ इकट्ठी न हो, इसके लिए स्नान के बाद श्रद्धालुओं को तुरंत बाहर निकाला जा रहा है
  • वाहनों की एंट्री पर नजर रखते हुए पुलिस प्लान में बदलाव कर रही है
  • अखाड़ों ने पैकिंग शुरू कर दी है, इसलिए श्रद्धालुओं को अखाड़ों के अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

40 करोड़ श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान

13 जनवरी से अब तक 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। मेले के अभी 19 दिन और चलने का अनुमान है।

वीआईपी आगमन और स्कूलों की छुट्टी

आज गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह महाकुंभ में शामिल होंगे। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी अन्य मंत्रियों के साथ प्रयागराज पहुंचेंगे।

महाकुंभ के चलते 12 फरवरी तक प्रयागराज में कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे, और ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेंगी