संसद के बजट सत्र का पहला चरण खत्म,वक्फ बिल पर विपक्ष का हंगामा

Front-Page National Politics

संसद के बजट सत्र के पहले चरण का मंगलवार को आखिरी दिन रहा। राज्यसभा में भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने वक्फ बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पेश की, जिस पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रिपोर्ट को “फर्जी” करार देते हुए आरोप लगाया कि इसमें विपक्ष की असहमतियों को हटा दिया गया है। उन्होंने इसे “असंवैधानिक” बताते हुए सरकार पर रिपोर्ट को एकतरफा बनाने का आरोप लगाया।

जेपीसी ने 30 जनवरी को 655 पन्नों की यह रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी थी। इसमें 16 सदस्यों ने समर्थन में वोट डाला, जबकि 11 सदस्यों ने इसका विरोध किया। विपक्षी सांसदों ने इस बिल पर आपत्ति जताई थी, जिसे लेकर सदन में टकराव की स्थिति बनी रही।