खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री का पलटवार: डोटासरा अंता उपचुनाव में भी दोहराएंगे ‘थारा मोरिया बोलसी’,कांग्रेस गुटों में बंटी,भाजपा एकजुट

Jaipur Politics Rajasthan

जयपुर, 6 नवंबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी सदैव अनर्गल बयानबाजी करते है। उन्होंने कहा कि डोटासरा जी को याद रखना चाहिए कि कांग्रेस की सरकार में 5 साल तक अशोक गहलोत की कुर्सी बचाने के लिए गुटबाजी चली और यह आज तक चल रही है। कांग्रेस अलग-अलग गुटों डोटासरा कांग्रेस, गहलोत कांग्रेस, पायलट कांग्रेस, टीकाराम जूली कांग्रेस में बटी हुई है।

गोदारा ने कहा कि अंता में भारतीय जनता पार्टी का आज रोड़ शो हुआ। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे और पार्टी का यह ऐतिहासिक रोड शो था। जो भारतीय जनता पार्टी की अंता उपचुनाव में भारी मतों से जीत का संकेत है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के उपचुनाव की तरह ही भारतीय जनता पार्टी अंता उपचुनाव भी जीतेंगी। डोटासरा जी, लोगा का मोरिया बुलावता, पिछला उप चुनाव में थारा मोरिया बोल्या। अब की अंता में भी थारा मोरिया बोलसी।