दौसा:धर्मशाला के कमरे में मिले एक ही परिवार के चार शव,पुलिस जांच में जुटी

Rajasthan Rajasthan-Others

राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र की एक धर्मशाला में चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में एक ही परिवार के पिता, मां, बेटा और बेटी शामिल हैं, जो देहरादून के रहने वाले थे। सफाईकर्मी ने कमरे में शव देख पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि मौतें 2-3 घंटे पहले हुईं। प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस जहरीले पदार्थ सेवन सहित हर एंगल से जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।