सरकार खुशहाल गांव बनाने के लिए काम कर रही:ऊर्जा मंत्री

Jaipur Rajasthan

कोटा/ देवली, 16 अक्टूबर।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर गुरुवार को सांगोद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। वे देवली क्षेत्र के चड़ावद, काठोन, इस्लामनगर, कंदाफल, खेड़ली कंदाफल, गरडाना, देवली आदि गांव में गए। जहां उन्होंने ग्राम चौपाल की और लोगों से समस्याएं सुनी।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि स्वदेशी को जन जन का मंत्र बनाकर देश और समाज को आगे ले जाना है। हमें अपने स्व का जागरण कर पूर्ण विजय के संकल्प के लिए काम करना होगा। समाज के हर टपके को अपने साथ लेना होगा। समरसता, स्नेह, बंधु भाव, विश्वास, कुटुंब प्रबोधन, संस्कार पर काम करके समाज को बचाना है। स्वदेशी, स्वभूषा, मर्यादा, रहन-सहन, स्व खानपान व स्व के गौरव का आग्रह करते हुए आगे बढ़ना है। हमें खुशहाल गांव बनाने के लिए काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि गांव का विकास सरकार की जिम्मेदारी है। जिसको मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार पूरे संकल्पित मन से आगे बढ़ा रही है। गांव स्वच्छ हों , वहां शिक्षा चिकित्सा की पूर्ण सुविधाएं विकसित हो इसके लिए सरकार काम कर रही है।