जोधपुर, 22 अगस्त। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार, 25 अगस्त को जोधपुर दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजनाथ सिंह प्रातः 11.35 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे तथा प्रातः 11.55 बजे हुनवंत आदर्श विद्या मंदिर, लालसागर पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक आदर्श विद्या मंदिर, लालसागर परिसर स्थित आदर्श डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
इसके उपरांत सिंह दोपहर 1.50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 1.55 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

