दिल्ली में ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली, अमृत काल की ओर भारत की यात्रा का संदेश

Front-Page National

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली का भव्य आयोजन हुआ। भारत मंडपम से निकली इस रैली को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कई सांसदों ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि तिरंगा एकता और बलिदान का प्रतीक है, जो देशवासियों को स्वतंत्रता संग्राम की कुर्बानियों की याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना से शुरू हुआ यह अभियान आज एक राष्ट्रीय उत्सव का रूप ले चुका है और ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता के बाद देश में जोश और गर्व का माहौल है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “हजारों बाइक सवार तिरंगा लेकर निकले, सांसदों से लेकर सैनिकों तक, हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस राष्ट्रीय पर्व को हर घर तक पहुंचाया है।”

रैली में दिल्ली की सड़कों पर तिरंगों की लहर और ‘भारत माता की जय’ के नारों ने देशभक्ति का अनोखा दृश्य पेश किया। अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक घरों और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराने और ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।