प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवाचारियों, शोधकर्ताओं और तकनीक से जुड़े युवाओं के बीच उपस्थित होना कृत्रिम बुद्धिमत्ता, भारतीय प्रतिभा और नवाचार की अपार संभावनाओं को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत की प्रगति न केवल देश के लिए परिवर्तनकारी समाधान तैयार करेगी, बल्कि वैश्विक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिभा और तकनीकी क्षमता मिलकर ऐसे समाधान विकसित करेगी, जो सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए उपयोगी साबित होंगे।

