भारत मोबिलिटी शो 2025:इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर फोकस,पहली बार 34 कंपनियां शामिल

Front-Page National Technology

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 की शुरुआत 17 जनवरी से हो गई है। यह ऑटो एक्सपो मोटर शो का 17वां और भारत मोबिलिटी शो का दूसरा एडिशन है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, इस बार पहली बार 34 ऑटोमोबाइल कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

इलेक्ट्रिक और इनोवेटिव गाड़ियों का प्रदर्शन
मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सिडीज, BMW जैसे ब्रांड्स अपने नए मॉडल पेश करेंगे। ई-विटारा, क्रेटा ईवी, टाटा की हैरियर ईवी, और भारत की पहली सोलर कार ईवा जैसे इनोवेटिव प्रोडक्ट्स शोकेस किए जाएंगे। सरला एविएशन की फ्लाइंग टैक्सी भी आकर्षण का केंद्र होगी।

दुनिया भर के बड़े ब्रांड शामिल
इवेंट में टाटा, महिंद्रा, टोयोटा, BMW, और पोर्श जैसे ब्रांड शामिल हैं। टू-व्हीलर सेगमेंट में TVS, बजाज, और हीरो मोटोकॉर्प अपने मॉडल पेश करेंगे। ओला इलेक्ट्रिक और एथर एनर्जी जैसी ईवी कंपनियां भी अपनी तकनीक दिखाएंगी।

यह शो 22 जनवरी तक चलेगा, जिसमें 5 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया।