‘जियोग्राफी ऑफ डिस्टेंस’ थीम पर इंडिया पवेलियन,वेनिस बिएनाले में केंद्रीय मंत्री शेखावत की मौजूदगी

Front-Page National

वेनिस, 6 मई। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बुधवार को 61वें अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ‘ला बिएनाले दी वेनेजिया’ के दौरान इंडिया पवेलियन के स्वागत समारोह में विशिष्ट अतिथियों को संबोधित किया।

शेखावत ने भारत और इटली के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों और राष्ट्रों के बीच संवाद को सशक्त बनाने में कला की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए। शेखावत ने कहा कि जियोग्राफी ऑफ डिस्टेंस : रिमेंबरिंग होम थीम पर आधारित इंडिया पवेलियन स्मृति, अपनापन और पहचान जैसे भावों को आज के दृष्टिकोण के साथ भारतीय मूल्यों से जोड़कर प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकास भी, विरासत भी’ का संकल्प हमारे वैश्विक दृष्टिकोण का आधार है, जहां आधुनिकता और परंपरा का समान समावेश है। शेखावत ने सभी को इंडिया पवेलियन आने और भारत की अद्वितीय सांस्कृतिक विविधता का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया।