ईरान ने जंग में दिखाई बहादुरी,ऑयल कारोबार जारी रखने देगा अमेरिका:ट्रम्प

Front-Page International

नीदरलैंड्स में NATO समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि ईरान ने हालिया जंग में साहस का प्रदर्शन किया है और उसे अब आर्थिक रूप से उबरने के लिए ऑयल बेचने की जरूरत है।

ट्रम्प ने साफ किया कि वे चाहें तो ईरान का ऑयल कारोबार रोक सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “अगर चीन ईरान से ऑयल खरीदना चाहता है, तो हमें आपत्ति नहीं है।”

ट्रम्प ने यह भी बताया कि अगले हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की योजना है।

इससे पहले मंगलवार को NATO समिट के लिए रवाना होते वक्त ट्रम्प ने कहा था कि चीन अब ईरान से ऑयल खरीद सकता है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि चीन अमेरिका से भी ऑयल खरीदेगा।

हालांकि, व्हाइट हाउस ने यह स्पष्ट किया कि ट्रम्प की टिप्पणी को ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों में छूट नहीं माना जाना चाहिए।

गौरतलब है कि ट्रम्प ने ही मंगलवार को ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन चली जंग के बाद सीजफायर का ऐलान किया था।