हिण्डौन सिटी में जाटव समाज प्रतिभा सम्मान समारोह,मेधावी युवाओं को किया गया सम्मानित

Rajasthan Rajasthan-Others

करौली जिले के हिण्डौन सिटी में आज जाटव समाज की ओर से जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह युवा समाज के भविष्य की मजबूत नींव हैं, जिन्हें हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देना आवश्यक है। शिक्षा और सम्मान के इस सतत प्रयास से समाज की प्रगति सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, विधायक अनीता जाटव (हिण्डौन सिटी), संजय जाटव (बसेड़ी), पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, लोकसभा प्रत्याशी इंदू देवी जाटव, हिण्डौन सिटी सभापति रमेश जाटव, प्रधान विनोद जाटव, श्रीमहावीरजी प्रधान राजेश कुमारी जाटव और संत श्री रमेश दास महाराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया गया।