जोधपुर में सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर कानूनी घिरे में आ गए हैं। जोधपुर कंज्यूमर कोर्ट सेकंड ने राजश्री पान मसाला के कथित भ्रामक विज्ञापन को लेकर सलमान खान और कंपनी को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर तय की गई है।
वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास चौधरी के अनुसार, फरियादी गजेंद्र कुमार—निवासी चौपासनी, जोधपुर—ने शिकायत दर्ज कराई है कि राजश्री पान मसाला और इलायची के विज्ञापन में यह भ्रम फैलाया जाता है कि उत्पाद में केसर है, जिससे उपभोक्ता गुमराह होते हैं और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे पैदा होते हैं।
फरियादी ने मांग की है कि सलमान खान द्वारा किया गया यह विज्ञापन पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए, उन पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाए और उन्हें मिले सभी अवॉर्ड वापस लिए जाएं। इसके अलावा, कंपनी को यह कथित भ्रामक विज्ञापन तुरंत बंद करने की मांग भी की गई है।
मामले पर अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।

