जेपी नड़ड़ा जयपुर में , कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, कहा – ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा

Front-Page Jaipur Politics Rajasthan

जयपुर : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आए हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री मदन राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित कई नेता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिसीव करने पहुंचे। नड़ड़ा आज जयपुर में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्‌डा के स्वागत के लिए जयपुर एयरपोर्ट के बाहर बड़ा मंच बनाया गया था। एयरपोर्ट के बाहर जेपी नड्डा का बगरू विधानसभा की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि राजस्थान वीरो का प्रदेश हैं। राजस्थान हमारा प्रहरी प्रदेश है। नड्‌डा ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक ने सिद्ध कर दिया कि अगर कोई हमारी तरफ आंख उठाएगा तो उसको घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा। चार दिन में पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व की क्षमता है। भारतीय सेना ने नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित महसूस कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका नहीं है, यह चलता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा- इतनी गर्मी में भी इतने जोश के साथ आप सभी यहां आए। यह दर्शाता है कि बीजेपी का कार्यकर्ता राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा आगे है।

जयपुर एयरपोर्ट से सीधे नड्‌डा मदनमोहन मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) पहुंचें। यहां विवेकानंद लेक्चर थिएटर कॉम्पलैक्स में विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण और परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित तमाम भाजपा के नेता मौजूद थे।