राजस्थान में पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। राज्य सरकार ने रविवार को 34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और 5 अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज देने के आदेश जारी किए।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, IPS संजय कुमार अग्रवाल को डीजी, कानून एवं व्यवस्था, गोविंद गुप्ता को डीजी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और अनिल पालीवाल को डीजी, प्रशिक्षण एवं यातायात बनाया गया है।
इसके अलावा, आनंद श्रीवास्तव को डीजी, स्पेशल ऑपरेशन्स जयपुर, अशोक कुमार राठौड़ को डीजी, जेल, और मालिनी अग्रवाल को डीजी एवं कमांडेंट जनरल, गृह रक्षा का कार्यभार सौंपा गया है।
डॉ. प्रशाखा माथुर को एडीजी, आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण, बीजू जॉर्ज जोसफ को एडीजी, कार्मिक, सुष्मित विश्वास को एडीजी, रेलवे, और दिनेश एमएन को एडीजी, ATS, AGTF और ANTF नियुक्त किया गया है।
IPS सचिन मित्तल को जयपुर का पुलिस कमिश्नर, संजीव कुमार नर्जरी को राजस्थान पुलिस अकादमी का निदेशक, और विशाल बंसल को एडीजी, SOG बनाया गया है।
इस फेरबदल को राज्य में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

