गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पर पलटवार:कहा—गहलोत के कार्यकाल में था ‘जंगलराज’,अब प्रदेश में सुराज स्थापित

Jaipur Politics Rajasthan

जयपुर, 22 अक्टूबर।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने एक्स पर झूठे तथ्यों के जरिए जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। बेढम ने कहा कि गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान में “जंगलराज” था, जहां महिलाएं असुरक्षित थीं और अपराध चरम पर थे।

बेढम ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम किया है। लगभग दो वर्षों में अपराध दर में कमी आई है और दलित व महिला अत्याचार के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में “सुराज” स्थापित है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

मंत्री बेढम ने गहलोत पर कटाक्ष करते हुए कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री के नजदीकी लोग भी अब सलाखों के पीछे हैं। गहलोत जी को राजस्थान की जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए।”